Showing posts with label Time. Show all posts
Showing posts with label Time. Show all posts

Friday, 17 July 2015

समय गतिशील नहीं बल्कि स्थिर है

आमतौर पर धारणा है कि समय परिवर्तनशील है समय चलयमान , समय गतिशील है ! लीजिये आज मैं आपके इस धारणा का खंडन करता हूँ | यह पूर्णत :गलत है कि समय गतिशील है , बल्कि सच्चाई यह है कि समय बिलकुल स्थिर है | कैसे ? हम समय को कैसे परिभाषित करते हैं मिनट दिन साल आदि से , हम कहते हैं अभी सुबह हुआ है अभी शाम हुआ है , कल बीत गया या कल आने वाला है | या कहते हैं वर्षों बीत गए | या फिर कहते हैं आज सब बदल गया है समय बदल गया है |

दरअसल समय का निर्धारण सूर्य और पृथ्वी की गति से करते हैं , तो क्या इस दरम्यान सचमुच समय गतिशील रहता नहीं बिलकुल नहीं बल्कि सच्चाई यह है कि पृथ्वी गतिशील होती है और उसी के गति के आधार पर हम समय का निर्धारण करते हैं , समय तो स्थिर होता है | क्या पृथ्वी की गति हीं समय है नहीं यह भी सत्य नहीं है पृथ्वी की गति वृताकार है , सुबह होता है , दोपहर फिर शाम , रात्री तथा फिर सुबह इस प्रकार सर्किल चलता रहता है |
हम कहते हैं आज हम जवान हैं कल बच्चे थे और कल बूढ़े हो जायेंगे समय एक समान नहीं है | भाई ये परिवर्तन समय का नहीं बल्कि आपके भीतर का है शारीरिक परिवर्तन | हम कहते हैं कल जो गरीब था आज करोडपति अमीर है फलां का समय बदल गया नहीं नहीं फलां का समय नहीं बल्कि आर्थिक स्थिति बदल गयी |
अब सवाल यह है कि समय क्या है तो जबाब है .....
समय परमात्मा है जो स्थिर है समय आपके भीतर की आत्मा है |
ये विचार मेरी आत्मानुभूति है इस पर अपने विचार अवश्य दें |